मंगलवार, 14 अप्रैल 2009
निंदनीय कृत्य
पिछले दिनों ग्रह मंत्री श्री पी चिदंबरम की प्रेस कांफ्रेंस में एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार द्बारा माननीय जी पर जूता फेकने का निंदनीय काम किया गया /एक सम्मानित समाचार पत्र के पत्रकार की हैसियत से काम कर रहे जरनैल सिंह ने आख़िर क्या सोचकर ये काम किया /जरनैल सिंह को जोश में होश नहीं खोना चाहिए था/इराकी पत्रकार जैदी की तरह ही मशहूर होने की ख्वाहिश ही शायद जरनैल सिंह से यह काम करवा गयी/जरनैल सिंह को यह नहीं भूलना चाहिए था, की ये हिन्दुस्तान है इराक़ नही/हिन्दुस्तान के पत्रकारों को दुनिया के किसी दूसरे देश की तुलना में अधिक स्वतंत्रता और सम्मान प्राप्त है/ऐसी घटना को अंजाम देकर वे पूरे देश के पत्रकारों को कटघरे में खड़ा कर देंगे /अब सभी पत्रकार को एक ही नज़र से देखा जा रहा है/शक की नज़र से /कब कोई दूसरा पत्रकार इसी घटना की पुनरावृत्ति कर दे इस से डर कर अब राजनेता पत्रकारों से १५ फीट की दूरी से संवाद स्थापित करने लगे हैं /शायद वह दिन दूर नहीं जब किसी कांफ्रेंस में पत्रकारों को पूरी तलाशी लेने के बाद सिर्फ़ एक कागज और एक पेन ही ले जा सकने की अनुमति मिलेगी/ पत्रकार का कोई मजहब या धर्म नही होता वह सिर्फ़ पत्रकार होता है /उसका काम सच्चाई को अंधेरे से प्रकाश में लाना है/
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
